Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


पंचायत समिति के सदस्यों ने ली व्यक्तिगत शपथ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 3, 2022 Tags: , , , ,

शपथ ग्रहण समारोह में उत्साह व हौंसले से पहुंचे पंचायत समिति सदस्य

BOL PANIPAT , 3 दिसंबर। लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में पंचायत समिति के सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह की यह नई पहल थी जब सभी निर्वाचित सदस्यों ने अकेले-अकेले शपथ ली इससे पूर्व सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह होता था जिसमें सभी निर्वाचित सदस्यों का एक साथ शपथ दिलाई जाती थी। शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादातर सदस्यों ने इस पहल की प्रशंसा की। समारोह के प्रारंभ में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों का पुष्प देकर स्वागत किया व उसके बाद उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलवायी।
        अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे वे बिना किसी भेद-भाव के निष्पक्ष रूप से अपने -अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करें और विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं । उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने काफी उम्मीदों के साथ नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जो जिम्मेवारी दी उसको पूरी तरह से निभाकर गांव के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ग्रामवासियों की सभी समस्याओं का सही ढंग से आंकलन करके उन्हें समय पर सुलझाएं।
    उन्होंने कहा कि वे आज से ही अपने -आने क्षेत्र में ईमानदारी व निष्ठïा से कार्य कर सकते हैं। उन्हें सभी को साथ लेकर अपने-अपने क्षेत्र को विकसित करने का मौका मिला है वे इस मौके का भरपूर लाभ ले व सभी को साथ लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि वे लक्ष्य को निधारित करके कार्य करें। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी नवनिर्वाचित गांव में खुशहाली लाने व जीरो टोलरेंश की नीति पर कार्य करेंगे।
    शपथ ग्रहण समारोह में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने कहा कि यह खुशी का अवसर है जब इतनी बड़ी संख्यां में महिलाएं निर्वाचित हुई है। उनके निर्वाचित होने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा व वे महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य करेंगी।
    शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो के माध्यम से उन्हें समिति के निर्वाचित सदस्यों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया व बताया गया कि किस प्रकार से उन्हें क्षेत्र के विकास कार्य करने हंै। श्पथ ग्रहण समारोह में पहुचे निर्वाचित पंचायत समिति के सदस्यों में कई महिलाएं अपने पतियों व बच्चों के साथ भी पहुंची।

Comments