Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


वोटो के पुनरीक्षण को लेकर बनाए जा रहे नए वोटों के कार्यो का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 4 दिसम्बर। वोटो के पुनरीक्षण को लेकर बनाए जा रहे नए वोटों के कार्यो का रविवार को तहसीलदार निर्वाचन सुरेश राणा सहित विभिन्न अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर को दावे और आपत्तियों को निरस्त करने की अंतिम तिथि है। इसी को लेकर विगत 19 व 20 नवम्बर और 3 और 4 दिसम्बर को अवकाश के दिनों में नई वोट बनाने का कार्य किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 5 जनवरी 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

Comments