Saturday, September 5, 2026
Newspaper and Magzine


सीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा नि:शुल्क बस सेवा का होगा प्रबंध

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 19, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 जुलाई। उपायुक्त डॉक्टर विरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते ने हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 26 एवं 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। यह सेवा अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापसी हेतु उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 24 डिपो और 13 उप-डिपो से संचालित लगभग 9,200 बसें इस उद्देश्य के लिए चलाई जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर आवंटित किया गया है, उनके लिए इंटरचेंज प्वाइंट की विशेष व्यवस्था की गई है।

विशेष सुविधाएं:

महिला अभ्यर्थी एक पारिवारिक सदस्य के साथ भी फ्री बस सेवा का लाभ ले सकेंगी।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

दूर दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी यह सुविधा दी जाएगी।

रात्रि विश्राम हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवासीय व्यवस्था की जाएगी।

असुविधा की स्थिति में तुरंत सहायता हेतु हर जिले में टोल फ्री हेल्पलाइन भी जारी की जाएगी।

सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के लिए पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि आवश्यकता अनुसार बस सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जा सके।

ऑनलाइन अग्रिम सीट बुकिंग के लिए लिंक: एचटीटीपीएस://एचएआरटीआरएएनएसडॉटजीओवीडॉटइन/एडवांस-बुकिंग-फॉर-सीईटी-2025/ (https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/) यह कदम राज्य सरकार द्वारा युवाओं की सुविधा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में एक और मजबूत पहल है।

Comments