Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्थानीय पंचायत चुनावों ने दिखाया सतारूढ़ दल को आईना :– सुरेंद्र अहलावत

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 4, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने वर्तमान सत्तारूढ़ भाजपा को आईना दिखाने का कार्य किया है इन चुनाव के नतीजों से सिद्ध होता है वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि जनता के बीच में अपना जनाधार पूरी तरह से खो चुके हैं यह बात सर्व जातीय जन पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने सेक्टर 25 स्थित कार्यालय में मासिक पंचायत को बतौर मु्ख्य वक्त संबोधित करते हुए व्यक्त किए । मासिक पंचायत की अध्यक्षता व मंच संचालन सर्वजातीय जन पंचायत के संयोजक डॉक्टर नरेंद्र जेसिया ने की।

चुनाव जीतने पर किया जोरदार स्वागत

इस अवसर वार्ड 15 से जिला परिषद का चुनाव जीतने पर पानीपत ग्रामीण अध्यक्ष जसवीर कादयान जस्सा का फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया गया । सर्वजातीय जनपंचायत की पहली जीत पर सभी पदाधिकारियों ने जसवीर कादयान को जोरदार बधाई दी।

नगर निगम चुनाव की तैयारियों की की घोषणा ,घोषित किए तीन उम्मीदवार

अपने मुख्य संबोधन में सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि जिला परिषद चुनाव के बाद आप सर्व जातीय जन पंचायत आने वाले नगर निगम चुनाव में मजबूती से ताल ठोकेगी। वर्तमान सरकार से समाज का हर वर्ग बुरी तरह परेशान व दुखी है और जनता भाजपा के वर्तमान में जनप्रतिनिधियों से छुटकारा चाहती है और पानीपत जिले में सर्व जातीय जन पंचायत जनता के सामने एक मजबूत विकल्प बनकर एक उभरी है । इस अवसर पर अवसर पर सुरेंद्र अहलावत ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों की घोषणा भी की जिनमें वार्ड 15 से पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग वार्ड 13 से पूर्व पार्षद रामरतन अग्रवाल वह वार्ड 12 से मनीष मराठा को सर्व जातीय जन पंचायत का प्रत्याशी घोषित किया गया । मोहित सैनी को पानीपत ग्रामीण विधानसभा बीसी पंचायत का महामंत्री बनाया गया।

अन्य पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित

अपने संबोधन में सर्व जातीय जन पंचायत और ग्रुप के सदस्य अजय सिंगला ने कहा कि भ्रष्टाचार और अव्यवयस्था का हर विभाग में कोहराम मच चुका है और इसके खिलाफ लड़ने के लिए जनता को सड़कों पर निकलना होगा सर्वजातीय जन पंचायत अति शीघ्र जनता के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी ! वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष जितेंद्र जुनेजा राजू अचार वाला ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम वर्तमान सरकार की जेबी संस्था बनकर रह गया है भाजपा के पार्षद स्वयं ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप निगम अधिकारियों पर लगाते हैं उसके बावजूद सरकार जांच कराने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मासिक पंचायत को पूर्व पार्षद रामरतन अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग ,वरिष्ठ अधिवक्ता रित मोहन शर्मा ,हरवेल सिंह मक्कड़, जय भगवान शर्मा ,जसवीर कादयान इत्यादि ने भी संबोधित किया।

सर्वजातीय जन पंचायत में हुए शामिल !

इस अवसर पर राहुल विरमाणी, मंजीत सिंह, पंकज सिंगला दीपक बत्रा , सोनू छोक्कर आदि ने सर्व जातीय जन पंचायत में शामिल होने की घोषणा की।

मासिक पंचायत में मुख्य रूप से भीम सिंह रोड, प्रेम सैनी, यशपाल पंवार, देवेंद्र शर्मा, ललित गर्ग ,राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान ,मनीष मराठा, रोहतास जोगी, राकेश गर्ग ,मोहित सैनी, कीर्तन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments