नववर्ष के पावन उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ का आयोजन किया
BOL PANIPAT : 02 जनवरी, 2023 को नववर्ष के पावन उपलक्ष्य पर स्थानीय आई. बी. (पी जी) महाविद्यालय में पूरे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, मैनेजमेंट से रमेश नागपाल , रवि गोसाईं , युधिष्ठिर मिगलानी , उप-प्राचार्य प्रो पी.के नरूला, प्रो रंजना शर्मा, डॉ मोहम्मद ईसाक, डॉ सुनीत शर्मा एवं बाकि स्टाफ सदस्यों ने आहुति डाली | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि नववर्ष पर हवन यज्ञ आयोजित कर मन व वातावरण को शुद्ध किया जाता है | वेदों में कहा गया हैं कि घर की सुख शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना के लिए हवन करना हिन्दू धर्म में प्रमुख कर्म माना जाता है । उन्होंने स्टाफ सदस्यों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व खेल के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी छात्र – छात्राओं की भागीदारी निश्चित करें | हवन यज्ञ की सम्पूर्ण आहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर पर प्रो पवन कुमार , डॉ विक्रम कुमार , प्रो अजय पाल सिंह ,प्रो सोनिया , प्रो इरा गर्ग , प्रो अश्वनी गुप्ता ,प्रो विनय भारती , प्रो सुखजिंदर सिंह, अन्य समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे |

Comments