सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित
BOL PANIPAT , 18 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र हुड्ïडा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पुरस्कार 9 श्रेणियों मेें नशामुक्ति के क्षेत्र में शराब एवं मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाएंगे। इसके लिए अवार्डडॉटसोशलजस्टिसडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं जोकि आगामी 14 फरवरी तक खुला रहेगा।
इस पोर्टल पर सभी पात्र संस्थाएं/व्यक्ति अपने ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाईन ही लिया जाएगा, ऑफलाईन आवेदन पर किसी भी तरह से विचार नही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट सोशलजस्टिसएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन पर अधिक जानकारी ली जा सकती है।

Comments