Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर सरिये से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 फरवरी 2023, युवक को दिल्ली पैरलल नहर पर बुलाकर सरिये व फ्राइपिन से वार कर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को थाना माडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई है। आरोपियों की पहचान कमल उर्फ कमली व अभिषेक उर्फ पोली पुत्र रामनिवास निवासी सालवन करनाल हाल किरायेदार देशवाल चौक पानीपत के रूप में हुई। थाना माडल टाउन पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माडल टाउन से गिरफ्तार किया।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक सरिया व एक फ्राईपिन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना माडल टाउन में प्रदीप पुत्र ओमपाल निवासी एकता विहार कालोनी सौंदापुर ने शिकायत देकर बताया था कि वह पेंट करने का काम करता है। करीब 2 महीने पहले देशवाल चौक निवासी कमल उर्फ कमली पुत्र रामनिवास उसके साथ काम करता था। 28 दिसम्बर को कमल उसके काम पर आया और चला गया था। साय करीब 8:30 बजे कमल ने फोन कर उसको नदी पर आने के लिए कहा। वह अपनी बाइक से नदी पर गया जहां कमल की माता, पिता व भाई पोली खड़ा था। वह उनसे बात कर रहा था तभी एकदम कमल ने उसके सिर पर सरिया मारा व उसके भाई पोली ने फ्राइपिन मारा। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मामले में बाद में आईपीसी की धारा 308 इजाद की गई थी।

Comments