बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भाव-भीनी विदाई दी.
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बारहवीं कक्षा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा के विद्यार्थियों को भाव-भीनी विदाई देकर हर्ष और उत्साह के साथ अलविदा के भाव प्रकट किए। विद्यालय की हेड गर्ल प्रतिभा ने भाषण दिया तथा हैड ब्वाय चिंतन ने कविता गाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गीत जैसी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला इतनी सुंदर थी कि चारों तरफ खुशी के माहौल से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अध्यापक गण को टाइटल तथा उपहार देकर सम्मानित किया तथा ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टाइटल तथा उपहार दिए।
विद्यालय के प्रबधंक युधिष्ठिर मिगलानी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। वहीं आई.बी.सोसाइटी के सचिव रवि गोसांई ,स्कूल सचिव विपुल नागपाल व कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी ने बच्चों की परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी1
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को तहदिल से विदाई देते हुए कहा कि यह दिन महत्वपूर्ण होता है, जिस विद्यालय के प्रांगण में बच्चे अपना बचपन बीता कर आगे अपने भविष्य का वरण करने के लिए जाते हैं व अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं अतः परम पिता से हम सबकी प्रार्थना है कि आप सभी सद्मार्ग को अपनाते हुए बुलन्दियो को छुए। मंच संचालन ‘ विनिता लूथरा’ ने व ग्यारहवीं कक्षा की छात्राएं स्नेहा तथा रिया ने किया।
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से श्रेष्ठतम चुनाव इस प्रकार रहे।
Mr. I.B (L) –Mehul Miss I.B.(L) -Purva
Best Dancer (Boy) –Faisal Best Dancer (Girl) –Sneha
Mr. Elegant-Tuhar Chawla Miss Elegant- Geetanjali
Mr. Artist-Krishna Miss Artist-Khushi Mehra
Best Actor– Jatin Best Anchor – Chintan
Mr. Sincere-Vedant

Comments