सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव
BOL PANIPAT : त्रिपुरा के पूर्व CM एवं राज्यसभा सांसद और हरियाणा BJP के प्रभारी बिप्लब देव की गाड़ी पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव बाल-बाल बच गए। इस हादसे में उनके गनमैन त्रिपुरा पुलिस के इंस्पेक्टर को चोटें लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर ट्रैफिक थाना पुलिस, समालखा थाना पुलिस पहुंची। स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया। यहां से सांसद बिप्लब देव दूसरी गाड़ी में बैठकर जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के आवास पर पहुंचे।

Comments