Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ग्लोबल बजट फॉर्म का करवाया गया आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 21, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 21 फरवरी 2023, आर्य कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ग्लोबल बजट फॉर्म का आयोजन करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के डॉ.रजनी शर्मा व सभी स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें बच्चों को अलग-अलग शहरों के विकास क्षेत्र व बजट इत्यादि बारे अवगत कराया जाता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों से विधार्थियों के  ज्ञान में भी वृद्धि होती।

प्रो.रजनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में 3 टीमों डेवलपिंग कंट्रीज, डेवलप्ड कंट्रीज व अंडर डेवलप्ड कंट्रीज ने भाग लिया। तीनों टीमों ने अपने अपने शहर के बजट बारे सभी को अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में प्रो. सतबीर सिंह, प्रो.रमेश सिंगला, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अंजु मलिक, प्राध्यापिका नेहा, रितू, मनीषा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments