Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 23, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 23 मार्च। नेहरू युवा केंद्र द्वारा भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दृष्टिगत जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया जिला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की रीढ होते हैं इसलिए युवाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है इसलिए युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना होगा। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में संवाद के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां जी०20, इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलटस एवं मिशन लाइफ में भारत की भूमिका पर युवाओं द्वारा प्रकाश भी डाला गया । कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की युवा कार्यक्रम अधिकारी स्नेह लता व कनिका भी उपस्थित रहे।

Comments