Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


करियर काउंसलिंग प्रोग्राम में विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 5, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र छात्राओं के लिए ‘स्ट्रीम एंड करियर क्लेरिटी प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सेंटर डायरेक्टर आफ टाइम्स हिसार और पानीपत शाखा के कैरियर विशेषज्ञ पंकज चौधरी ने बच्चों को ग्यारवीं में उपयुक्त स्क्रीम जुड़ने के विषय में समझाया उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा के पश्चात प्रत्येक विद्यार्थी और अभिभावक दुविधा में रहता है कि बच्चे के लिए कौन सी टीम चुनी जाए ।

विशेषज्ञ पंकज चौधरी ने अपने अनुभव या ज्ञान से विद्यार्थी व अभिभावकों की सुविधा से बाहर निकाला । उन्होंने आर्ट, कॉमर्स,व साइंस तीनों संकाय के विषय में भरपूर जानकारी दी ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रूचि के आधार पर उपयुक्त संकाय चुनने में सहायता मिलेगी। चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को सही दिशा में करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया ।

Comments