Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


एस.डी.इंटरनेशनल स्कूल में अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 4, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड सेक्टर 6 में स्थित एस.डी. इंटरनेशनल स्कूल पानीपत में आज अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया | अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति से चेयरमैन पवन कुमार गर्ग, वाइस चेयरमैन श्रवण कुमार मित्तल, ऑडिटर रामकुमार सिंघला, मेंबर नरेश सिंगला ,ईश्वर गर्ग ,सुरेंद्र कुमार के साथ विद्यालय की प्राचार्या रुचि शर्मा शामिल रहे| समारोह का मंच संचालन कक्षा 7 से धीरेंद्र हरसिमरत ने किया |

अवसर पर सीनियर तथा जूनियर विंग से हेड ब्वॉय,हेड गर्ल,डिप्टी हेड ब्वॉय, डिप्टी हेड गर्ल, स्पोर्ट पर्सन, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन चुने गए| इसी के साथ हाउस कैप्टन का भी चुनाव किया गया | समारोह में विद्यालय काउंसिल के सभी पद आसीन विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई | विद्यालय काउंसिल सदस्यों को बैज वह शैसे देकर सम्मानित किया गया साथ ही पढ़ाई में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को भी बैज देकर सम्मानित किया गया | अवसर पर प्राचार्या रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपने आशीर्वचनों से समझाया कि यह केवल मात्र एक पद या एक उपाधि नहीं है बल्कि यह एक जिम्मेदारी का विषय है जिसे सभी विद्यार्थियों ने बखूबी निभाना है|

Comments