दसवीं और बारहवीं कक्षा का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम.
BOL PANIPAT : सी.बी.एस.ई द्वारा 10वीं या 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल का दोनों कक्षाओं का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा ।12वीं कक्षा कॉमर्स की छात्रा वानी जैन ने 92.4% और एंजेलिका 84.2 %अंक प्राप्त करके क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया । नॉन मेडिकल की छात्रा शिवानी 79% अंक प्राप्त करके तीर्थ स्थान पर रही ।
दसवीं कक्षा में अर्नव जिंदल 87% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और गीतांजलि ने 85% और दक्ष राणा ने 84 % अंक प्राप्त करके क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया । इसके साथ ही दीपिका, प्रणव, श्वेता और सुरभि ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शानदार परीक्षा परिणाम की बधाइयां दी और उन्हें मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इस अवसर पर चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्ट मधु अग्रवाल ने भी विद्यालय का नाम रोशन करने पर विद्यार्थियों की खूब प्रशंसा की।

Comments