श्रमिक पर जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 30 मई 2023, कृष्णा गार्डन कॉलोनी में गत 20 मई की देर साय दोस्त से मिलने गए श्रमिक पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी शुभम पुत्र राकेश निवासी एकता विहार कॉलोनी को सीआईए टू पुलिस टीम ने बीती देर साय गिरफ्तार किया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की उनकी टीम ने उक्त मामले में गत शुक्रवार को आरोपी रचित पुत्र चंद्रवीर निवासी बिजनौर हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी रचित ने अपने साथी आरोपी शुभम पुत्र राकेश निवासी एकता विहार कॉलोनी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि अजय व सुमित के साथ उसकी किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। उसी की रंजिश में साथी शुभम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल बरामद करने व आरोपी शुभम के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी रचित को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल था।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रचित की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सोमवार देर साय आरोपी शुभम को संजय चौक से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, एक खाली खोल व एक बाइक बरामद कर मंगलवार को आरोपी शुभम के साथ रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी रचित को भी माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
यह था मामला
थाना चांदनी बाग में अजय पुत्र गुलजारी निवासी आजाद नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह फैक्टरी में लेबर का काम करता है। 20 मई की साय करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त किशनपुरा निवासी सुमित के साथ कृष्णा गार्डन कॉलोनी में दोस्त मंगल के पास गया था। कॉलोनी में रचित पुत्र चंद्रवीर निवासी बिजनौर हाल कृष्णा गार्डन कॉलोनी के साथ उनकी किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। कहासूनी का बदला लेने के लिए आरोपी रचित ने सुमित के सिर में बीयर की खाली बोतल मारी और उसके उपर पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली उसके बाई जांघ से आर पार होकर निकल गई। उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी रचित जानलेवा हमला कर हथियार सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी भागते- भागते भी गली में फायर करके गया है। आरोपी रचित के साथ उसका एक अन्य साथी भी था जिसका वह नाम नही जानता। अजय की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments