Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिक से मारपीट कर नगदी छीनने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जून 2023, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने झंडे वाली फैक्टरी के पास श्रमिक से मारपीट कर पैसे छीनने वाले तीसरे आरोपी राहुल निवासी पूजा विहार कॉलोनी को शुक्रवार सायँ गिरफ्तार किया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गत दिनों आरोपी मुबससीर उर्फ गुल्लू निवासी लोनी गाजियाबाद यूपी किरायेदार सौंधापुर व साहब सिंह निवासी निसिंग हाल किरायेदार सौंधापुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी राहुल निवासी पूजा विहार कॉलोनी के साथ मिलकर योजना बनाकर पैसे छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी मुबसीर उर्फ गुल्लू के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए व आरोपी साहब सिंह के कब्जे से 800 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने आरोपी राहुल को शुक्रवार साय पूजा विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी मुबसीर उर्फ गुल्लू व साहब सिंह के साथ मिलकर पैसे छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी राहुल ने अपने हिस्से में आए 20 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राहुल को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला:

थाना पुराना औद्योगिक में किशोर पुत्र इंद्रपाल निवासी सौंदापुर ने शिकायत देकर बताया था कि वह सौंधापुर में संभव एक्सपोर्ट में काम करता है। 6 जनवरी को बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह कमरे से 50 हजार रूपए लेकर बैक में जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह झंडे वाली फैक्टरी के पास पहुंचा तो सामने खाली पड़े प्लाट में से एक युवक निकलकर आया। युवक ने गला पकड़कर उसके साथ मारपीट की और बोला जितने पैसे है निकालकर दे वरना जान से मार देगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने आवाज देकर अपने दो साथियों को बुलाया। तीनों आरोपी मारपीट कर उसकी जेब से 50 हजार रूपए निकालकर पास में खड़ी अपनी बाइक सहित फरार हो गए। आरोपी ने अपने साथी को गुल्लू नाम लेकर बुलाया था। किशोर की शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments