Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


मोटरसाईकिल चोरी करने वाले आरोपी को किया काबू . बरामद की चोरीशुदा मोटरसाईकिल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT -08-07-2023, मोटरसाईकिल चोरी करने वाले आरोपी को किया काबू व बरामद की चोरीशुदा मोटरसाईकिल आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र रुपनारायण साह निवासी जिहुली थाना पताही जिला मोतिहारी बिहार के रुप मे हुई

थाना प्रभारी सदर सब इन्सपैक्टर रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04.07.2023 को शिकायतकर्ता अशोक कुमार S/O लालचंद R/O गांव महमूदपुर जिला पानीपत ने थाना मे आकर सुचना दी था की दिनांक 2-7-23 को मै अपनी मोटरसाईकिल न0 HR06-BB-4842 स्पैलण्डर प्लस को अपने घर के बाहर खडी करके अन्दर चला गया था । जब में करीब 3 PM पर बाहर आया तो मेरी मोटरसाइकिल नही मिली । जिसे मैने काफी तलाश किया पर नही मिली । जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है । मेरी मोटरसाईकिल का रंग नीला व काला, माडल 2022 Ch. No MBLHAW-117NHF83088, Eng. No.-HA11EVNHF42186 है जिसे मैं अब तक अपने तौर पर तलाश करता रहा । अतः आपसे प्रार्थना है कि मेरी मोटर साइकिल की तलाश करवाई जाये । जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 171 दिनांक 04.07.2023 धारा 379 भा. दं. सं. थाना सदर पानीपत दर्ज रजि. किया गया था

सब इन्सपैक्टर रामनिवास ने बताया कि माननीय पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के दिशा निर्देश एव मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए दिनांक 07-07-2023 की शाम को पुलिस की टीम गस्त व चैकिग के दौरान थाना के एरिया मे थी गुप्त सुचना मिली कि दिनांक 2-7-2023 को जो मोटरसाईकिल नम्बर HR06-BB-4842 स्पैलण्डर प्लस गाँव महमदपुर से चोरी हुई थी उस मोटरसाईकिल को चोरी करने वाला व्यक्ति करनाल की तरफ से जीटी रोड के रास्ते रिफाईनरी की तरफ आएगा अगर तुरन्त पैप्सी पुल के पास नाकाबन्दी की जाए तो काबू आ सकता है जो पुलिस की टीम ने सुचना पर यकीन करते हुए तुरन्त पैप्सी पुल के पास जाकर नाकाबन्दी करके चैकिग कर रही थी तो 15-20 मिनट बाद जीटी रोड की तरफ से पुल पार करके एक व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर आ रहा था जो सुचना के मुताबिक मोटरसाईकिल सवार को रोकने की कोशिश की तो व्यक्ति ने मोटरसाईकिल भगाने की कोशिश की जो पुलिस की टीम ने तुरन्त काबू करके पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र रुपनारायण साह निवासी जिहुली थाना पताही जिला मोतिहारी बिहार बताया आरोपी से मोटरसाईकिल के कागजात मांगे तो व्यक्ति कोई कागजात पेश नही कर सका जो मोटरसाईकिल का ईजन नम्बर व चैसिज नम्बर आँनलाईन चैक किया तो मोटरसाईकिल मुकदमा नम्बर 171 दिनांक 04.07.2023 धारा 379 भा. दं. सं. थाना सदर पानीपत मे चोरीशुदा पाई गई आरोपी राहुल ने बताया कि वह गाँव महमदपुर मे सरदार कश्मीर सिह के पास नौकरी करता है और गाय भैसो के लिए खेत से चारा लाकर भैसो को डालता था दिनांक 2-7-2023 को उसने गाँव महमदपुर मे एक मकान के सामने खडी इस मोटरसाईकिल को चोरी कर लिया था आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश किया गया अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल मे भेजा गया ।

Comments