Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला ने तामशाबाद गांव का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 12, 2023 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला ने बुधवार को पानीपत जिले के तामशाबाद गांव का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना और यमुना में आई दरार के कारण जरभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बड़ी आपदा है। उन्होंने कहा कि यह सुकून देने वाली बात है कि आबादी के क्षेत्रों में पानी नहीं घुसा है। उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द ही सामान्य होगी और सरकार की तरफ से हर संभव व्यवस्था प्रभावितों के लिए कराई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीआरओ राजकुमार भोरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments