विमुक्त घुमुन्तु जाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 27 व 28 जुलाई को खटीक धर्मशाला असंध पुल के नीचे किसान भवन के पास मेले का आयोजन किया जाएगा।
BOL PANIPAT , 25 जुलाई। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत में विमुक्त घुमुन्तु जाति की भलाई के लिए 27 व 28 जुलाई को स्थानीय खटीक धर्मशाला असंध पुल के नीचे किसान भवन के पास प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आधारकार्ड, परिवार पहचान पत्र, राशनकार्ड, वोटरकार्ड, वृद्ध सम्मान भत्ता पैंशन, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि बनाए जाएंगे।

Comments