7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएंगी।
BOL PANIPAT , 5 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के दृष्टिगत हरियाणा राज्य परिवहन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तत्पर है।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि 6 अगस्त को निर्धारित एचएसएससी के सीईटी के लिए हरियाणा राज्य परिवहन पानीपत डिपो ने पानीपत से पंचकुला, हिसार और कुरुक्षेत्र के लिए बसों का शेड्यूल जारी किया है ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एचएसएससी ने 7 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएंगी।



Comments