Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


युवा समाजसेवी  हिमांशु शर्मा ने  बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर काला कपड़ा बांधकर फूलों का हार डाला।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 7, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : वार्ड 4 में खराब स्ट्रीट लाइटों के ठीक ना होने से परेशान होकर युवा समाजसेवी  हिमांशु शर्मा ने  बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर काला कपड़ा बांधकर फूलों का हार डाला। आपको बता दें कि वार्ड 4 देव मंदिर के पास पिछले 2 महीने से स्ट्रीट लाइटें खराब है। लाइन मैन, सुपरवाइजर, जेई, ठेकेदार सभी को शिकायत दर्ज कराने के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक  नहीं हुई।   हिमांशु शर्मा ने अपने साथियों के साथ स्ट्रीट लाइटों पर काला कपड़ा बांधकर फूलों का हार चढ़ाया। हिमांशु शर्मा ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण सारा शहर परेशान है. शहर की लगभग 70 परसेंट स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। जनता दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है।  निगम अधिकारियों को शहर में घूम कर शहर के हालात को देखना चाहिए व जल्द से जल्द बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाएं। इस मौके पर हिमांशु शर्मा, गगन बजाज, अनिल शर्मा, परवीन, अमित गुलाटी, आयुष, विक्की सरोहा, धनंजय सिंगला, रजनी पोपली, राज बाला शर्मा, शकुंतला देवी, कैलाशो देवी, सरोज गुप्ता, बाला सनी, ईलम चंद सिंह, सुधीर मलिक, एडवोकेट प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।

Comments