Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


तिरंगे का गौरव एवं सम्मान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को दिलाई शपथ.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 15, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अतुल जैन के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बच्चों ने देशभक्ति के गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिनसे सभी के दिल में देशभक्ति की भावना प्रबल हो उठी ।बच्चों ने भाषण के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा ।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संख्या असंख्य देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें यह आजादी मिली है, हमें उन शहीदों को सम्मान देना चाहिए और देश के गौरव है अस्मिता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ।चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को तिरंगे झंडे का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । इस अवसर पर मैनेजर बलराम शर्मा टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Comments