Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


सावन के झूलों और गीत संगीत संग तीज उत्सव पर की मस्ती

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज उत्सव का बड़े हर्षोल्लास से आयोजन किया गया । इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने और अध्यापिकाएं पीली और हरी पोशाक पहनकर विद्यालय आई । बच्चों ने तीज पर्व पर भाषण, गीत और कविता के माध्यम से त्यौहार का महत्व बताया ।‘आई हरियाली तीज’ और ‘रंगीला सावन आया’ मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । बच्चों ने झूलों पर भी खूब मस्ती की । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंहने विद्यार्थियों को तीज की शुभकामनाएं दी और बच्चों को बताया कि तीज के त्यौहार का पौराणिक महत्व है ।वह हमारे सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। विद्यालय में उत्सव के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से अवगत कराना है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीनाक्षी लांबा, सुमिता और सुमन के मार्गदर्शन में हुआ।

Comments