गली व ट्यूबवेल के मुहूर्त में वार्ड पार्षद को न बुलाकर के जनता व पार्षद का अपमान किया : सतपाल राणा
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा पर आरोप लगाया है कि दिनांक 3 तारीख को विधायक के भाई हरपाल ढांडा ने वार्ड नंबर 26 में गली व ट्यूबवेल का जो मुहूर्त किया है उसमें वार्ड पार्षद को न बुलाकर के जनता व पार्षद का अपमान किया है उन्होंने कहा है कि भाजपा पार्षद विजय जैन के अथक प्रयासों से ही वार्ड में गालियां और ट्यूबवेल लगा है पार्षद की अनदेखी करके विधायक ने उनके वार्ड में दखलअंदाजी की है इसको जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा है कि गली नालियों की वजह से ही जनता पिछले दो वर्ष से परेशान हैं तब तो विधायक व उसके भाई ने जनता की कोई सुध नहीं ली अब जब के चुनाव सिर पर हैं झूठे नारियल तोड़ करके जनता को गुमराह किया जा रहा है पिछले दिनों ही पार्षद विजय जैन ने सेक्टर 6 फाटक पर धरना देकर के गलियों का काम शुरू करवाया था विधायक ने अपने भाई को भेज करके गली व नालिया रुकवाने का कार्य फिर आरंभ कर दिया है विधायक ने नगर निगम अधिकारियों से कहकर के 26 वार्ड के विकास कार्य रुकवा रखे थे जो कि धरना देने के बाद चालू हुए थे राणा ने कहा है कि ग्रामीण हलके की जनता विधायक से परेशान है इस बार जनता ग्रामीण हल्के में परिवर्तन लाकर के रहेगी और भाई विजय जैन अगले विधायक होंगे उन्होंने कहा है कि विधायक की झूठ और फरेब की दुकान ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है इस बार हल्के की जनता विधायक की गर्दन में जो सरिया आया है उसको निकाल फेंकेगी ऐसे घमंडी विधायक को इस बार जनता सत्ता से बाहर कर देगी राणा ने कहा है कि पिछले 9 वर्ष में जनता के पास कोई विकल्प नहीं था इस बार विकल्प के तौर पर भाई विजय जैन जनता के उम्मीदो पर खरा उतरेंगे राणा ने कहा है कि विधायक ने गलियों में नारियल फोड़ने शुरू कर दिए हैं दोनों भाई सुबह गाड़ी में नारियल का कट्टा रख करके दर-दर भटक रहे हैं जनता इस बार इनकी असलियत को जान चुकी है राणा ने कहा है कि जनता ने वोट हरपाल ढांडा को नहीं महिपाल ढांडा को दिया था और वह लोगों के बीच ना जाकर के अपने भाई को भेज देता है इससे बड़ा अपमान जनता का और क्या हो सकता है पिछले 9 वर्ष में विधायक ने पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनी की कोई सुध नहीं ली अब की बार जनता ऐसे घमंडी विधायक का सुपड़ा साफ कर देगी

Comments