Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


मतलौडा में चलाया मेरी माटी मेरा देश अभियान. नेहरू युवा केन्द्र द्वारा निकाली जागरूकता रैली.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 27 सितम्बर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमर वीर शहीदों, स्वंत्रता सेनानियों व पूर्व सैनिको को सम्मान देने के साथ और हर भारतीय में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पानीपत द्वारा जिले के मतलौडा क्षेत्र में युवा वर्ग द्वारा जागरूक रैली निकाली गई। मेरी माटी मेरा देश, वंदे मातरम व भारत माता के नारे लगाए।
नेहरू युवा केंद्र पानीपत अधिकारी स्नेहलता ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे चरण को बताते हुए कहा कि पानीपत में अभियान चलाया गया है जिसमे बुधवार को मतलौडा क्षेत्र में जागरूक रैली निकाल कर चावल व मिट्टी एकत्रित की। जागरूकता रैली मतलौडा क्षेत्र के गलियों में से घर-घर गुजरी जहाँ महिलाओं ने अमृत कलश को नमन करते हुए अमृत कलश में चावल व मिट्टी डाली। सैंकड़ो युवाओं ने अपने हाथो राष्ट्रीय ध्वज लिए गए देश भक्ति के नारे लगते हुए गांव की गलियों से गुजरे, जिस से पुरे गांव का माहौल देश भक्ति से ओत प्रोत हो गया।   अभियान में आहुति डालने के पश्चात स्थानीय निवासी सुनीता ने  कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरे देशवासियो को देश प्रेम और देश को एक जुट होकर मजबूत बनाने  को लेकर मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया जोकि पुरे देश की जनता द्वारा बड़ी निष्ठा और उत्साह से सभी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है।
नेहरू युवा केंद्र पानीपत अधिकारी स्नेहलता ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण में नेहरू युवा केंद्र पानीपत द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें देश के अमरवीर शहीदों को अपनी श्रद्घांजलि अर्पित करने,  बच्चो में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश की एकता और एक जुटता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने  कहा कि हम सब को अपने देश की एकता बनाये रखने और देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के अमरवीर शहीदों और सैनिको को सम्मान देने के लिए यह बहुत ही अच्छा अभियान शुरू किया है जिस की हर व्यक्ति के दिल देश भक्ति की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता में देश प्रेम और देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया और आज उस के दूसरे चरण में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिस से देश के बच्चो के दिल में अपने देश को आज़ाद करवाने वाले अमरवीर शहीदों और  सैनिको के प्रति  सम्मान पैदा होगा।  उन्होंने कहा कि हमें अपने देश से प्रेम रखते हुए देश की एकता अखंडता के लिए आगे आना चाहिए।

Comments