Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


डायरिया की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने कमर कसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 10, 2025 Tags: , , , , , ,

-एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

BOL PANIPAT , 10 सितंबर। जिला सचिवालय में बुधवार को एसडीएम मनदीप कुमार ने देसराज कालोनी में फैल रहे डायरिया की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा की प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके लिए आम जन को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसमें अधिकारी  अपनी जिम्मेदारी का ठीक तरह से निर्वहन करें।
    एसडीएम ने बैठक में नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता को निर्देश दिए गए कि वे पानी की सप्लाई के साथ नियमित रूप से क्लोरीन की मिलावट करना व खुले पड़े  पानी के कनेक्शन पर डंडी लगाना व जरूरत पड़ने पर उन्हें काटना सुनिश्चित करें।
    बैठक में एसडीएम ने कहा की हेल्थ विभाग के अधिकारी संभावित स्थानों पर पानी के सैंपल लेकर जांच हेतु भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा भी सैंपल लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियन्ता  को निर्देश दिए गए कि पानी के कनेक्शन पर ढुंटी लगाना या उनको कटवाना  सुनिश्चित करें। तथा ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्राम में जागरूकता अभियान चलाए।
उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि टीम बनाकर पानी के सैंपल इकट्ठे   कराए और ओआरएस व क्लोरीन की गोलियों का वितरण करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक, निगम कार्यकारी अभियंता रूपेश , जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments