Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


11 अक्टूबर को किया जाएगा दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 6, 2023 Tags: , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी.जी.) कॉलेज में 11  अक्टूबर को एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र शिरकत करेंगे । इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न प्रकाशक अपनी पुस्तकों को प्रदर्शित करेंगे। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य विभिन्न प्रकाशनों की पुस्तकों को प्रदर्शित करना तथा विद्यार्थियों में पठन कौशल को बढ़ावा देना है। यह प्रदर्शनी सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके संयोजक लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीन कुमार रहेंगे। 

Comments