Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक में की सरकारी योजनाओं की समीक्षा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 17, 2023 Tags: , , , , ,

-बैठक में 26 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से हुआ विचार विमर्श

-उपायुक्त ने विभागों के अध्यक्षों को कार्यों की प्रगति रिपोर्ट निरंतर अपडेट करने के दिये निर्देश

-बैठक में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

BOL PANIPAT , 17 अक्टूबर। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न महत्त्वकांक्षी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानने को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय में विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकरियों को विभिन्न विभागों में संचालित की जा रही योजनाओं को अतिशीघ्रता से पूरा करने व और गति प्रदान करने के निर्देश दिये।
    बैठक में 26 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से विचार विमर्श कया गया। उपायुक्त ने सख्ती बरतते हुए कहा की जो अधिकारी समय पर बैठकों में नहीं पहुंचते उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उपायुक्त ने विभागों के अध्यक्षों को कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को निरंतर अपडेट करने के भी निर्देश दिये। उपायुक्त ने बताया कि हमें जो जिम्मदारी सरकार द्वारा दी गई है उसका हमें ईमानदारी से अपना कार्य समझ कर करना चाहिये। इससे जनता के मध्य सरकार का भरोसा बना रहता है व प्रशासन के प्रति भी जनता आस्था प्रकट करती है। उपायुक्त ने समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा,स्वच्छ भारत मिशन, दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नैशनल हैल्थ मिशन,समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना आदि की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला व अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति रिपार्ट पर चर्चा की।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, जिला परिषद के कार्याकारी अधिकारी विवेक चौधरी,जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक आदित्य चौधरी, पशुपालन विभाग के उप निदेशक संजय आंतिल,डीडीपीओ सुमित चौधरी, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, बीडीपीओ रितु लाठर, विवेक , शक्ति सिंह, आईटीआई के प्रिंसीपल डॉ. कृष्ण आदि मौजूद थे।

Comments