Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का त्योहार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 20, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दिनांक 20-10-2023 को विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।किंडर गार्टन विंग के नन्हे-मुन्नों ने श्री राम, हनुमान, रावण, कुंभकरण आदि के मुखोटे बनाए। कक्षा पहली एवं दूसरी के छात्रों ने रामायण के किरदारों से संबंधित ‘पपेट’ तैयार किए और उनके माध्यम से रामायण के मुख्य पात्रों से संबंधित भाव अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने कहा दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, इस दिन सत्य की असत्य पर एवं अच्छाई की बुराई पर जीत हुई थी ।इस प्रकार के त्योहार मनाने से हमारे बच्चों में संस्कृति का विकास होगा और अच्छे संस्कार आएँगे।उन्होने सभी बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर उनके चरण चिह्नों का अनुकरण करने का संदेश दिया।  भगवान श्रीराम की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी सुपरवाइज़री हैेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता एवं सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।

Comments