Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 19300 रूपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दाव पर लगी 19300 रूपए की नकदी व सट्टा नंबरों की पर्ची बरामद हुई। 

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जुआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विषेश अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए वन की टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 25 के नजदीक कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 25 में एक युवक गली में खाली प्लाट के सामने अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही अमित को 100 रूपए का नोट देकर युवक के पास बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। टीम ने सिपाही अमित की तरफ से इशारा मिलते ही दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ काबु किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 19300 रूपए की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रामकुमार पुत्र पेशकार निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। 

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी रामकुमार के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments