एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ी कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की बॉक्सिंग और वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छाए
प्रशांत ने बॉक्सिंग में और रेणु ने वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झटके गोल्ड
समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन की मिसाल है ये विजेता खिलाड़ी: डॉ अनुपम अरोड़ा
पानीपत, 23 नवम्बर.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र में आयोजित बॉक्सिंग और वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मैडल समेत कुल छः मेडल्स जीत कर तहलका मचा दिया । 20 से 22 नवम्बर तक आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप की 92 किलोग्राम भारवर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत ने और वेट-लिफ्टिंग की 45 किलोग्राम भारवर्ग में एमएससी भौतिकी की छात्रा रेणु ने गोल्ड मैडल जीता । इनके अलावा बॉक्सिंग में 70 किलोग्राम भारवर्ग में किरण देवी ने रजत और 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रशांत कुमार ने कांस्य पदक हासिल किये । वेट-लिफ्टिंग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अमित कुमार ने रजत और बीकॉम द्वितीय के आकाश ने कांस्य पदक प्राप्त किये । विजेता खिलाडियों प्रशांत, रेणु, किरण देवी, अमित कुमार, आकाश और प्रशांत कुमार का भव्य स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, कोच अंकुश मलिक, प्रो रजनी, ग्राउंडसमैन प्रताप सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया । इस अवसर पर सभी विजेता खिलाडियों की भरपूर हौंसला अफजाई की गई ।
एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने प्रशांत, रेणु, किरण देवी, अमित कुमार, आकाश और प्रशांत कुमार की तारीफ़ करते हुए कहा कि जहाँ बॉक्सिंग एक लोकप्रिय खेल है वंही वेट-लिफ्टिंग भी वर्तमान में लोकप्रिय होता जा रहा है । खेल हम सभी के जीवन में, विशेष रुप से नौजवानों और विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कॉलेज के खिलाडियों ने अंतरराष्ट्रीय और कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में शानदार खेल पेश करके गोल्ड मैडल जीत कर हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा पेश की है । हमें भी कम से कम कुछ समय खेलों में सक्रिय होने के लिए अवश्य निकालना चाहिए । उन्होनें खेलों में भी उज्जवल भविष्य की संभावनाओं को लेकर विजेता खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रशांत, रेणु, किरण देवी, अमित कुमार, आकाश और प्रशांत कुमार समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन की मिसाल है । ये गुण किसी भी खिलाड़ी के लिए उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मन्त्र है । इन सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर और सुविधाएं कॉलेज द्वारा दी जायेगी ।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्य्क्षा डॉ सुशीला बेनीवाल ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी उपलब्धि पर नाज व्यक्त किया । उन्होनें कहा की युवा खिलाडियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लम्बा होता है और ऐसे में हर युवा का फ़र्ज़ बनता है कि वे भी इन विजेताओं की तरह लगन के साथ लक्ष्य की तरफ बढे ।
इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य जिनमें डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो रजनी, कोच अंकुश मलिक, दीपक मितल, चिराग सिंगला, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे.

Comments