शातिर बाइक चोर चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 23 नवम्बर 2023, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सिवाह बस अड्डे के पास चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सचिन निवासी मलिकपुर सोनीपत के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार हो होकर सिवाह नए बस अड्डे के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सचिन पुत्र प्रताप निवासी मलिकपुर सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक मार्च 2020 में हरिसंस ऑटो मोबाइल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में फराज खान पुत्र अयाज खान निवासी कुटानी रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सचिन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया। आरोपी के खिलाफ पानीपत, सोनीपत व यूपी के मुजफफरनगर में बाइक चोरी वारदातों के 26 मामले दर्ज है। आरोपी सचिन 25 अक्तूबर को करनाल जेल से बाहर आया था।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी सचिन के कब्जे से चोर की बाइक बरामद कर पूछताछ में बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी सचिन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments