Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर स्कूल कराटे (काता) चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at December 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र कृत ने 8 दिसंबर से 9 दिसंबर तक महाराजा अग्रसेन सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल कराटे (काता) चैंपियनशिप में भाग लिया जिसमें तीसरा स्थान प्राप्त करके कान से पदक हासिल किया । प्रबंधन समिति ने उसे और उसके परिवार को बधाइयां दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाते हैं । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Comments