प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर-राममेहर मलिक
– ग्रामपंचायत ने खिलाडिय़ों को खेल किट प्रदान कर किया प्रोत्साहित
– कैंप में ग्रामीणों ने कराई रोगों की जांच
– कार्यक्रम में लाभार्थियों ने किए अनुभव सांझा
BOL PANIPAT, 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राममेहर मलिक ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जो समस्याएं लोगों द्वारा दी जाती हैं उन पर तुरंत प्रभाव से कार्य होता है। ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंच कर योजनाओं का लाभ पाते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सड़कों का जाल बीछा कर देश की प्रगति को आगे बढ़ाया है। वे सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम के तहत बाल जाटान गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे ग्रामीणों की मदद कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊर्जा मिली है। आज भारत का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका ग्रामवासियों ने बुके देकर स्वागत किया । संकल्प यात्रा की एलईडी वन का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे देश में निकाली जी रही है। लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो अभी तक सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं ले पाए हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने सरपंच को अभिनंदन पत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि पहले हम अर्थव्यवस्था के मामले मे 12 वे स्थान पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातर प्रयास से आज हम आर्थिक स्थिति से मजबूत है व हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि सेना के बहुत से ऐसे उपकरण है जिनका निर्माण अब भारत में किया जा रहा है । 2047 तक हम विश्व गुरु बनेंगे इस पर जोर-शोर के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति ने साबित कर दिया है कि भारत हर स्थिति में मजबूत है। विदेशों ने भी इस बात का लोहा माना है कि जो मजबूती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली है ऐसी किसी भी सरकार में नहीं मिली। उन्होंने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में आज हम मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। बहुत सी दवाईयां ऐसी है जिनको विभाग द्वारा मुफ्त में प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों मे जो सरकारी नुक्तियां दी जा रही है उन्में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 2024 में भी प्रधानमंत्री को मौका दे व उनको मजबूत करें। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभावान खिलाडिय़ो ,पूर्व सैनिको,सामाजिक कार्यकर्ताओं, लोकल कलाकारों को भी विकसित भारत यात्रा की कड़ी में सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थयों को गैसी किट वितरित की। मौके पर यात्रा के संयोजक डीडीपीओ सुमित चौधरी, तहसीलदार अजय सैनी बीडीओ सुरेंद्र,, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, रोशनलाल मेहला, टेक राम ,सुरेंद्र,सरपंच सुरेंद्र के भाई नरेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में ड्रोन का प्रदर्शन भी किया गया।

Comments