Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहा तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 दिसम्बर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने तहसील कैंप क्षेत्र की चावला कॉलोनी में दूध डेयरी पर गन पॉइंट पर हुई लूट की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को रविवार देर शाम सिवाह बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित निवासी गांव कवि के रूप में हुई। 

पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी मनोज निवासी टिटों खेड़ी जीन्द व रितेश निवासी बुटाना सोनीपत के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया डेयरी से लूटे 3 हजार रूपये में से उसके हिस्से में 1 हजार रूपये आए थे जिसमें से 500 रूपये उसने खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी का अंकित का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत के थाना मतलौडा व सदर में मारपीट व धोखाधड़ी के 2 मामले व जिला सोनीपत के थाना बड़ी में एक्साइज एक्ट का 1 मामला दर्ज है। आरोपी जिला सोनीपत के मामले में पीओ घोषित है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया की लूट के उक्त मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी मनोज निवासी टीटों खेड़ी जीन्द व रितेश निवासी बुटाना सोनीपत के कब्जे से लूटी गई राशि में 400 रूपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से दोनों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी अंकित पुत्र सूरजभान निवासी कवि के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

थाना तहसील कैंप में मनेंद्र पुत्र गुरदीप निवासी नैनिताल उतराखण्ड हाल फतैहपुरी चौक पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपने जीजा प्रविंद्र निवासी सुधीर नगर पानीपत के पास चावला कॉलोनी में उसकी दूध डेयरी पर काम करता है। 4 फरवरी 2022 की देर साय करीब 11 बजै वह दूध उतरवाने के लिए दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान पर आए जिन्होने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। आरोपियों ने आते ही पिस्तौल तान धमकी दी की जितना कैश निकाल दो। उसने जेब मे रखे 3 हजार रूपये निकाल कर उनकों दे दिए। आरोपी इसके बाद मोबाइल छीनने लगे उसके बचाव का प्रयास किया तो आरापियों ने पिस्तौल का बट उसके कंधे पर मारा। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी पास में सड़क पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर मौके से फरार हो गए। मनेंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394,452,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए गए थे। 

Comments