Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


शोभायात्रा UPDATE : लाल बत्ती चौक पर रहेगा हेल्प डेस्क

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 जनवरी, अयोध्या में श्री राम मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पानीपत में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत जिलाधीश डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
इसके तहत शोभायात्रा में लोगों के भारी तादाद में आने की सूचना के दृष्टिगत ट्रैफिक और कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी विभिन्न अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है।

लाल बत्ती चौक पर रहेगा हेल्प डेस्क

शोभायात्रा में लोगों के भारी तादाद में आने के दृष्टिगत जिलाधीश डिक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने लाल बत्ती चौक स्थित संविधान चौक पर हेल्प डेस्क बनाने का आदेश जारी किया है। शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु आपात स्थिति में लाल बत्ती चौक पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकेंगे।
इस हेल्प डेस्क पर महिला बाल विकास विभाग की डीपीओ के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को लगाया गया है।

Comments