पाइट में दीक्षांत समारोह मनाया गया. एआइसीटीई के सचिव ने आइडिया लैब को सराहा
-प्रो.राजीव कुमार ने कहा, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से आत्मनिर्भर होगा भारत
BOL PANIPAT : समालखा – ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन (एआइसीटीई) के सचिव प्रो.राजीव कुमार ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से हम अपने देश को आत्मनिर्भर बना सकेंगे। एआइसीटीई ने भी पॉलिसी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब भारत के युवा जॉब करते या स्वरोजगार करते हुए भी तकनीकी शिक्षा की उच्च डिग्री हासिल कर सकते हैं। देशभर में आइडिया लैब बनाई गई हैं, जहां पर रिसर्च, पेटेंट और स्टार्टअप हो रहे हैं। प्रो.राजीव कुमार यहां पानीपत इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

प्रो.राजीव कुमार ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी इस तरह बनाई गई, जिसके माध्यम से आप डिग्री में ही अपनी प्रतिभा को भी जोड़ सकते हैं। जैसे कि अगर आप अच्छा गा सकते हैं, खेल में अच्छे हैं और तकनीकी शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो आपकी प्रतिभा को डिग्री में जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि देशभर के चुनींदा तकनीकी कॉलेजों में आइडिया लैब के लिए ग्रांट दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि आइडिया लैब में आप सीनियर्स, टीचर्स के साथ मिलकर नए रिसर्च कर सकते हैं। एआइसीटीई की ओर से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कराए जा रहे हैं, ताकि शिक्षक भी समय के साथ अपडेट होकर छात्र-छात्राओं को समय की जरूरत अनुसार पढ़ा सकें। पाइट की आइडिया लैब में एआइसीटीई की सोच के अनुसार ही काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीईआर यानी ग्रोस एनरोलमेंट रेशो को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। एमबीए, एमसीए और इंजीनियरिंग के कोर्स ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इससे जॉब करते हुए उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे और तरक्की की राह पर बढ़ सकेंगे। इस अवसर चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य राजीव तायल, शुभम तायल, डॉ.बीके बहरा, निदेशक डॉ.जेएस सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
एलुमनी मीट में नाचे
दीक्षांत समारोह के बाद पाइट से पासआउट यानी एलुमनी युवाओं के लिए विशेष समारोह हुआ। एलुमनी मीट में पूर्व छात्रों ने अपनी यादें ताजा कीं। मंच पर एक बार फिर से प्रस्तुति दी। बैंड के साथ जमकर नाचे। अपनी-अपनी सफलताओं की कहानियां साझा कीं। वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि एलुमनी मीट के माध्यम से पूर्व छात्र आपस में मिलते हैं। कॉलेज के पुराने दिनों को याद करते हैं। साथ ही, जूनियर छात्रों के लिए संदेश देते हैं कि वे उनकी मदद करेंगे। जूनियर अपने सीनियर्स से सीखते हैं। पाइट के छात्र देश और विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं।

Comments