Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सौंदर्य और कल्याण लैब विद्यार्थियों के लिए ‘Hair do’ गतिविधि का आयोजन किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 2, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय में कौशल विकास केंद्र(स्किल डेवलपमेंट सेंटर) विभाग द्वारा कॉलेज में चल  रहे  सर्टिफिकेट कोर्स कॉस्मेटोलॉजी: सौंदर्य और कल्याण लैब विद्यार्थियों के लिए   ‘Hair do’ गतिविधि का आयोजन किया  | इसका आयोजन  प्रो. शालू और मिस. बबीता द्वारा करवाया  गया जिसमें  लगभग 13 बच्चों  ने  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया | इस गतिविधि के द्वारा विद्यार्थियों ने अलग-अलग हेयरस्टाइल बनाने की कला प्रस्तुत की| कॉलेज के प्रचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के समय के अनुसार  यह  जरुरी हो गया है कि विभिन्न  प्रतियोगिताओं में  कलात्मक कौशल  को  बढ़ावा दिया जाए  | इस बात को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में अलग-अलग प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स चल रहे है जैसे  सिलाई, मेहंदी, टैटू, नेल आर्ट जो कला को बढ़ावा देते हैं  जिससे  बच्चे आत्मनिर्भर  और स्वावलंबी बन सकें | प्रतियोगिता में बच्चों ने बालों की तरह-तरह की डिज़ाइन एवं स्टाइल प्रस्तुत किए | इस  प्रतियोगिता का परिणाम प्रो. राजेश बाला ने घोषित किया जो इस प्रकार है बी.ए. प्रथम वर्ष से मुस्कान को प्रथम स्थान, इशिका और अन्नू को  द्वितीय स्थान, प्राची को  तृतीय स्थान एवं हिमांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया  |  स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक प्रो. अजय पाल  ने  बच्चों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन करते हुए एक सफल गतिविधि की शुभकामनाएं दी |इस अवसर  पर  स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सभी सदस्य मौजूद  रहे  |

Comments