Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने इसराना पलड़ी मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विपिन निवासी भडल बागपत यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान डाहर गोल चक्कर के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल पलड़ी से इसराना की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए इसराना में पलड़ी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक पलड़ी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विपिन पुत्र सुभाष निवासी भडल बागपत यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले हरिद्वार में साहिर नाम के युवक से 3 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में दोस्तों में रौब दिखाने के लिये पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी विपिन के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments