24 मार्च दिन रविवार को होगा विजय जैन के नए कार्यालय का उद्घाटन।
BOL PANIPAT : भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान निगम पार्षद ,उद्योगपति और समाजसेवी विजय जैन के नए कार्यालय का उद्घाटन 24 मार्च दिन रविवार को सेक्टर 13 / 17 हेलीपैड के सामने सुबह 11 बजे होगा यह जानकारी पानीपत ग्रामीण हलके के कार्यभार देख रहे सतपाल राणा ने दी उन्होंने बताया है कि उसी दिन होली मिलन समारोह भी होगा जिसमें पानीपत जिले की जनता और ग्रामीण हल्के की जनता और कार्य करता भाई विजय जैन के साथ फूलों की होली खेलेंगे और उसी दिन ही हवन यज्ञ करके कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा राणा ने बताया है कि यह कार्यालय पानीपत ग्रामीण हल्के का संचालन इसी कार्यालय से होगा उन्होंने कहा है कि इसी कार्यालय में बैठकर के भाई विजय जैन जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका हल करने का प्रयास करेंगे राणा ने हल्के की जनता से अपील की है कि सभी कार्यकर्ता और जनता 24 मार्च को समय पर पहुंचकर के फूलों की होली मिलन समारोह और कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जरूर पहुंचे।

Comments