Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा चोर गिरोह के 3 सदस्यों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना शहर पुलिस ने की पूछताछ. 2 वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 मार्च 2024, थाना शहर पुलिस टीम सोनीपत जेल में बंद ई रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी अमित निवासी जीवन नगर, दिनेश निवासी आनंद नगर व विजय निवासी नंदवानी नगर सोनीपत को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ में आरोपियों से ई रिक्शा चोरी की 2 वारदातों का खुलासा हुआ।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में वर्ष 2023 में पानीपत सिविल अस्पताल परिसर से ई रिक्शा चोरी की 2 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में नरेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी इसराना व आकाश पुत्र मुन्ना निवासी रानीगंज बलिया यूपी हाल किरायेदार पानीपत की शिकायत पर अलग अलग दो अभियोग दर्ज है।
चोरीशुदा उक्त दोनों ई रिक्शा सोनीपत पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से पहले ही बरामद कर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में ली हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर राजबीर  सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को बीते फरवरी महीने में सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों से सोनीपत की वारदात के साथ पानीपत की ई रिक्शा चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ था। तब से तीनों आरोपी सोनीपत जेल में बंद थे।

Comments