सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में हुआ भागवत कथा का शुभारंभ.
BOL PANIPAT : सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में आज भागवत कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा के महत्व बताया गया। स्मरण रहे यह कथा मॉडल टाउन निवासी ईश्वर गोयल मुकेश गोयल संत कुमार गोयल के सौजन्य से हो रही है। कथा में सर्वप्रथम भागवत कथा का पूजन किया गया एवं उसके बाद सभी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मुकेश गोयल के निवास से लेकर सनातन धर्म मंदिर तक सिर पर कलश उठाया एवं ढोल बाजे के साथ नाचते गाते मंदिर स्थल पर पहुंचे

जहां पर भागवत गीता को स्थापित किया गया उसके पश्चात सनातन धर्म मंदिर की संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया एवं पंडित राधे-राधे जी महाराज द्वारा कथा का सुचारू रूप से वाचन किया गया। कथा का समय रोजाना 3 से 5:30 बजे तक होगा उसके पश्चात हर दिन अमृत तुल्य भंडारे का आयोजन होगा । इस अवसर पर मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत शुभ दिन है क्योंकि आज सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हुआ है मंदिर में नव निर्माण के पश्चात यह एक बहुत ही बड़ा कार्यक्रम है। इस अवसर पर गोयल परिवार के सभी सदस्य एवं मंदिर की संकीर्तन मंडली के सदस्य सभी पदाधिकारी एवं सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments