Thursday, August 27, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया. 6 साल से फरार था आरोपी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अप्रैल 2024, थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी संजय निवासी शांति नगर को शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी संजय को मार्च 2018 में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आईपीसी की धारा 174 ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी संजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी संजय को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments