Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


एनसीसी फेस्ट में छाए आर्य कॉलेज के कैडेट्स.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 15, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – 15-4-2024, आर्य कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में आयोजित  एनसीसी फेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सोमवार को विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने कॉलेज के एनसीसी इकाई के प्रभारी लेफटीनेंट डॉ. शिवनारायण को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जीवीएम कॉलेज, सोनीपत में आयोजित एनसीसी फेस्ट में आर्य कॉलेज के कैडेट रोहित ने स्टैंडिंग जम्प में दूसरा स्थान, डांस में कैडेट करीना ने तीसरा स्थान व ड्रिल स्पर्धा में भी तीसरा स्थान हासिल कर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि कॉलेज की एनसीसी इकाई समय-समय पर आर्य कॉलेज में भी कई प्रकार के शिविर व कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। 

Comments