सक्षम एप का मतदाताओं को मिलेगा शत प्रतिशत लाभ: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया
-जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किए जा रहे अनेक स्थानों पर स्वीप कार्यक्रम
-शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर युवा आए आगे
-मतदान से बनेगा देश मजबूत, देश की मजबूती के लिए करें मतदान
BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम अनेक स्थानों पर किए जा रहे हैं। स्कूल, कॉलेज में प्रतियोगिताओं के तहत युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप भी बनाया गया है। जिसका बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एप दिव्यांग मतदाताओं के लिए नामांकन से लेकर मतदान तक के दिन की सुविधाओं तक वन स्टॉप शॉप है। उन्होंने बताया कि एप को डिजाइन करते समय दिव्यांगजनों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए दिव्यांगजन उपयोगकर्ता के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिस पर एप की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। सक्षम एप पर सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए चार श्रेणियों में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

Comments