Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अप्रैल 2024, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना शहर पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी रणजीत निवासी घरोंडा करनाल को थाना के पास से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी रणजीत को दिसम्बर 2022 में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना शहर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी संजय को गिरफ्तार किया। आरोपी रणजीत को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments