Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां घर- घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता:- विधायक प्रमोद कुमार विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 24, 2024 Tags: , , , ,

-हर बूथ पर जीत दिलाएगा भाजपा का पन्ना प्रमुख

-कॉंग्रेस से प्रत्याशी नहीं हो रहे तैयार

BOL PANIPAT :- देशभर में हो रहे लोकसभा चुनावों हेतु भाजपा पूरी तरह तैयार नजर आ रही है, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा पानीपत शहरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर नरेंद्र मोदी की उपलब्धियाँ गिना रहे है,बीते बुधवार को मॉडल टाउन मंडल में पानीपत शहरी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज ने पन्ना प्रमुखों की बैठक मे शामिल होकर नरेंद मोदी की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को विजय दिलाने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता घर- घर जा कर सरकार की योजनाएं बताये, विज ने कहा कि हमारा पन्ना प्रमुख प्रत्येक बूथ पर पार्टी को जीत दिलाएगा।विधायक ने हरियाणा कॉंग्रेस पर भी बयान देते हुए कहा कि वो पहले आपस में लड़ेंगे फिर भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी उतरेंगे, करनाल में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल देश की सबसे बड़ी जीत हासिल करेंगे I

ये रहे मौजूद:- बैठक के अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, भाजपा नेता सुनील सोनी, ईश राणा, सोनिया गाबा, अमित पंडित, अशोक कालङा एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे I

Comments