इंसानियत को आगे रखकर कर्म करने वाले लोगो के लिए प्रेरक: सीईओ गौरव कुमार.
19वीं बार रक्त दान करके सीईओ ने अन्य को दिखाया प्रेरणा का रास्ता
रक्तदान शिविर में 80 से ज्यादा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया रक्तदान।
रक्तदान करने वालों प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
BOL PANIPAT , 9 मई। मानवता की सेवा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। जो व्यक्ति इंसानियत को आगे रखकर अपना कर्म करते है सही मायने में वे ही समाज के लिए प्रेरणा बनते है। ऐसे व्यक्तियों को समाज एक प्रेरक के रूप में याद रखता है। हमें समाज सेवा के कार्यों मे किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। रक्त दान के कार्यो में बगैर किसी भय व संकोच के रक्त दान करना चाहिए। यह बात जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने जिला सचिवालय के बाहर पार्किंग स्थल पर मां धन्नो देवी ट्रस्ट की ओर से आयोजित किये गए रक्त दान शिविर में रक्त दान करते हुए कही। उन्होंंने इस अवसर पर रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि रक्त दान स्वस्थ के लिए उत्तम दान है। हमें साल में कम से कम 3 बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। जिनका एचबी 11 व 12 है वे 3 से ज्यादा बार भी रक्त दान कर सकते है। उन्होंने 19वीं बार रक्त दान किया व आम नागरिक को एक संदेश दिया कि उनके द्वारा किया गया रक्त दान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज में रक्त दान को लेकर जो भ्रांतियां है उन पर आज के युवा अंकुश लगा कर यह साबित कर रहे है कि रक्त दान करने से किसी तरह का जोखम नहीं होता व जो लोग रक्तदान करते है वे बहुत सी बीमारियों से अपने आप को बचा लेते है। उन्होंने रक्तदान के फायदो पर भी प्रकाश डाला व ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित किया।
जिला सचिवालय के पार्किंग स्थल में मोबाइल ब्लड वैन में आयोजित किये गए शिविर में रैडक्रास सोसायटी का भी सहयोग रहा। शिविर की शुरूआत सवेरे 10 बजे जिला परिषद सीईओ ने की। इस रक्त दान शिविर में 80 के करीब नागरिकों ने रक्तदान किया। ज्यादा रक्त दान करने वालों में जिला परिषद कार्यालय, पुलिस विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस मौके पर मनरेगा के रणसिंह वर्मा, दीपक के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments