Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


100% रहा आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का परिणाम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 13, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : बारहवीं कक्षा तथा दसवीं कक्षा का सी.बी.एस.सी. का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय में बारहवीं कक्षा का परिणाम 100% रहा। कुल विद्यार्थी 81 थे। जिनमें से 47 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की।

विद्यालय के विद्यार्थियों में Non-Medical का मौलिक व मयंक ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। Commerce  की भूमि और वंशिका ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

Arts की अमनप्रीत ने 95% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में दसवीं कक्षा का परिणाम 100% रहा।  कुल विद्यार्थी 72 थे। जिनमें से 13 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। विद्यालय  के दसवीं के विद्यार्थियों में गुनिशा  ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य ने 93.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा  नमन ने  92.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस प्रकार की प्रस्तुति देकर इन विद्यार्थियों ने विद्यालय, अध्यापकों तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। बच्चोंमें उत्साह जोरों शोरों पर था।

स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी एवं आई.बी.एल. प्रबंधक कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग  ने अभिभावकों, बच्चों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चों तथा अध्यापकों की लगन और परिश्रम का फल है।

Comments