Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


अमित शाह की 17 मई को होने वाली रैली की तैयारी हेतु मंत्री महिपाल ढांडा ने ली प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक.

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 13, 2024 Tags: , , , ,


BOL PANIPAT : 13 मई, आगामी 17 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दशहरा ग्राउंड  प्रात 10 बजे एक भारी चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे। ये जानकारी हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय ग्राम विधानसभा सभा में रैली की तैयारियां के लिए बुलाई प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहे।
महिपाल ढांडा  ने कहा की अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व  में धारा 370 का उन्मूलन करना तथा तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त करने जैसे क्रांति कारी काम किए।
उन्होंने कहा की उनके क्रांतिकारी ,राष्ट्रवादी तथा ओजस्वी विचार सुनने के लिए भारी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
साथ अन्य लोगों को भी  प्रेरित करने को भी कहा।
कार्यकर्ताओं  भारी उत्साह को देख कर महिपाल ढांडा ने कहा की पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड संख्या में लोग पहुंचेंगे।
बैठक संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव सह संयोजक गजेंद्र सलूजा ने कहा अमित शाह की रैली रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी ।
उन्होंने कहा पूरे देश में भाजपा की जो लहर चल रही है वो सुनामी में तब्दील हो जाएगी।
बैठक  मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव मीडिया सह संयोजक ईश कुमार राणा, डा राजबीर आर्य, अशोक चौहान,कपिल राणा मौजूद रहे 

Comments